रोहित तोड़ सकते है युवी के छक्कों रिकॉर्ड

रोहित तोड़ सकते है युवी के छक्कों रिकॉर्ड
 
rohit sharma
स्पोर्ट्स डेस्क(rohit gupta): श्रीलंका को पहले टेस्ट सीरीज में 1-0 आैर फिर वनडे में 2-1 से मात देने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 सीरीज में उनका सफाया करना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा। टीम की कमान फिर से रोहित शर्मा के हाथों होगी आैर इसके साथ उनके पास इस सीरीज में सिक्सर किंग युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय टी20 छक्कों के रिकाॅर्ड को तोड़ने का सुनहरा माैका होगा। 
अगर रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों में 19 छक्के और लगा दिए तो वह युवराज को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।रोहित शर्मा 68 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अभी तक 56 छक्के लगा चुके हैं। वहीं युवराज ने 58 मैचों में 1177 रन बनाए है। इस दौरान युवराज 74 छक्के लगा चुके हैं।
भारतीय टीम टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला जीतने के बाद टी-20 शृंखला में भी श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी हालांकि इसमें मेजबान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है।
भारत की तरफ से T20 में सवार्धिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
1. युवराज सिंह- 51 पारियों में 74 छक्के
2. रोहित शर्मा- 61 पारियों में 56 छक्के
3. सुरेश रैना- 55 पारियों में 47 छक्के
4. विराट कोहली- 51 पारियों में 40 छक्के
5. महेंद्र सिंह धोनी- 72 पारियों में 40 छक्के
Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Unknown
admin
28 December 2017 at 18:52 ×

TIGER ZINDA HAI BOX OFFICE COLLECTION

Congrats bro Unknown you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar